{"_id":"65beaaa4b2c233b8f700031d","slug":"madrasa-exam-from-13-to-21-february-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-112357-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मदरसा परीक्षा 13 से 21 फरवरी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मदरसा परीक्षा 13 से 21 फरवरी तक
Sun, 04 Feb 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की तरफ से समस्त आलिया, उच्च आलिया स्तर के मदरसो में 13 से 21 फरवरी तक परीक्षा आयोजित होगी। इसमें मौलवी, मुंशी की सेकेंडरी फारसी एवं अरबी और आलिम की सीनियर सेकेंडरी, फारसी एवं अरबी, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा शामिल है। जिला अल्पसंख्यक अधिकारी तन्मय ने समस्त मदरसा प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि मौलवी, मुंशी की परीक्षाएं सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होंगी। जबकि आलिम, कामिल व फाजिल की परीक्षाएं दूसरे पाली में दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक होंगी। संवाद
विज्ञापन