फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Madhav Prasad Tripathi Medical College

Siddharthnagar News: उमस भरी गर्मी में डेढ़ घंटे खड़े रहे तो हुई जांच, पंखे की हवा भी नसीब नहीं

Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
Madhav Prasad Tripathi Medical College
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी काउंटर में पंखा न चलने करने के करीब 400 मरीज परिजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पैथोलॉजी को इंटीग्रेटेड लैब बनाने के कार्य के दौरान दस फीट की गैलरी में एक-दो काउंटर पर लगी लंबी लाइन में लोगों को करीब डेढ़ घंटे खड़े रहने के बाद जांच हुई। पंखा की हवा नहीं मिलने से भीड़ में मरीजों को अधिक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी के गैलरी में खून की जांच व रिपोर्ट दी जाती है। गैलरी में जगह कम होने से एक दूसरे मरीज को सट कर खड़ा होना पड़ता है। महिला व पुरुष की अलग लाइन लगती है। कम जगह में अधिक लोगों को खड़े होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पैथोलॉजी में प्रतिदिन तीन चार सौ लोग खून जांच करवाने के लिए आते है। लेकिन गैलरी में जगह कम होने से लोगों को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
-----------------

एक रिश्तेदार की तबीयत खराब थी, डॉक्टर ने खून जांच लिखा था, लेकिन जब पैथोलॉजी में पहुंचे तो उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। गैलरी में लगा पंखा भी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पप्पू मिश्रा, बनकसिया
------------
खून जांच करवाने के लिए पैथोलॉजी में गए तो, वहां पर काफी भीड़ थी लोग गर्मी व उमस से पसीना पोछ रहे थे। वहां पर खड़े होने के लिए जगह नहीं है।
-भग्गन वर्मा, सेखुई
-------------
वर्जन
पैथोलॉजी में पंखा लगा हुआ है। पैथोलॉजी में काम होने के कारण गैलरी में जांच करवाई जा रही है। गैलरी में पंखा लगा हुआ है, लेकिन खराब है, यह जानकारी नहीं है। यदि पंखा खराब होगा तो सही करवा दिया जाएगा।
-डॉ. एके झा, प्रभारी प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed