फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   made committment to secure nation

भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प

Wed, 10 Aug 2022 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
made committment to secure nation
शहर के रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित संघ ? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नौगढ़ नगर इकाई की ओर से रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में रक्षाबंधन उत्सव मनाया गया। लोगों ने भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांधकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया।

सह प्रांत प्रचारक अजय ने कहा कि रक्षाबंधन उत्सव समाज की सेवा और त्याग की भावना को जगाने का एक अवसर प्रदान करता है। संघ द्वारा पूरे वर्ष में मनाए जाने वाले छह उत्सवों में रक्षाबंधन उत्सव भी एक है। उत्सव मनाने का उद्देश्य सभी एक दूसरे की रक्षा के लिए संकल्पित हों और समाज में चेतना व रक्षा का भाव उत्पन्न हो सके। यह मनुष्य के हृदय की गहरी और उच्चतम भावनाओं को व्यक्त करने वाला एक पवित्र पर्व है। इस दौरान विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश, नगर सह संघचालक मुरलीधर अग्रहरि, नगर प्रचारक अभय, नगर कार्यवाह ओंकार नाथ पांडेय, अनूप पाठक, अंकित त्रिपाठी, नंदलाल रस्तोगी, राकेश मणि त्रिपाठी, सौरभ, प्रियंकर द्विवेदी, धनंजय रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed