Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   made aware of SIR and crop residue management

Siddharthnagar News: एसआईआर व फसल अवशेष प्रबंधन पर किया जागरूक

Fri, 21 Nov 2025 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
made aware of SIR and crop residue management
-भनवापुर क्षेत्र के सिरसिया में आयोजित हुई ग्राम चौपाल, नहीं पहुंचे जिम्मेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सिरसिया में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, साथ ही ग्रामीणों को मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के बारे में जानकारी दी। बीडीओ ने लोगों को फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर जागरूक करते हुए बताया कि पराली खेतों में न जलाएं, उसकी जुताई कर खेत में सड़ा दें, जिससे खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।

चौपाल के दौरान वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित मामलों पर चर्चा हुई। ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि तीन विधवाओं को आवास दिया गया। गांव के दयाराम, मांगीं ने बताया कि ग्राम चौपाल का मतलब समझ में नहीं आ रहा है, टेंट लगाकर सचिव व प्रधान आधे घंटे बैठ कर चले जाते हैं। इतना ही नहीं चौपाल में नामित जिम्मेदारों के साथ ही अन्य विभागीय जिम्मेदार नदारद रहते हैं। ऐसे में ग्राम चौपाल दिखावा मात्र बन कर रह गया है।
विज्ञापन

बैठक में कृषि, बेसिक शिक्षा, लघु सिंचाई, बाल विकास, बिजली और स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के अनुपस्थित रहने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी दिखी। इस दौरान ग्राम प्रधान शिवरतन अग्रहरि, सुदामा यादव, कल्लू, रामलाल, गोपाल, दयाराम, महंगी, महबूब,रफीक,राम किशोर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चौपाल से गायब रहने वाले अन्य विभागीय जिम्मेदारों के बारे में बीडीओ विनोद मणि त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण के कार्यों में व्यस्तता के कारण उपस्थित नहीं थे, अगली बार सभी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed