{"_id":"6742639201c25cca6308ed37","slug":"made-a-barrier-from-the-demolished-debris-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-127693-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तोड़े गए मलबे से बना लिया अवरोधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तोड़े गए मलबे से बना लिया अवरोधक
Sun, 24 Nov 2024 04:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Nov 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे में आए दिन होने वाले जाम की झाम से निजात दिलाने के लिए पांच नवंबर को एसडीएम इटवा कल्याण सिंह मौर्या व एसडीएम डुमरियागंज डॉ. संजीव कुमार दीक्षित की अगुवाई में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया था। तोड़े गए फर्श और दीवारों के मलबा को दुकानदारों व मकान मालिकों ने उठाकर अपने सामने सड़क की पटरियों पर अपने व पड़ोसी की सीमा पर जोड़कर रख दिया। जिससे पटरियों पर वाहन ही नहीं पैदल चलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में ईओ संदीप कुमार का कहना है कि ऐसे मलबा को शीघ्र हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
