{"_id":"6a4d4a3f1e90d5060f079df4","slug":"machi-afra-tafari-terror-among-passers-by-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-160935-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छुट्टा सांड़ों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, राहगीरों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छुट्टा सांड़ों की भिड़ंत से मची अफरा-तफरी, राहगीरों में दहशत
Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 08 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर । नगर पंचायत बिस्कोहर में मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे पंडित दीनदयाल नगर वार्ड स्थित उत्तर यादव डीह मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो छुट्टा सांड अचानक बीच सड़क पर ही आपस में भिड़ गए। दोनों के बीच काफी देर तक चली इस जंग से सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। अपनी जान बचाने के लिए राहगीर और राह चलते राहगीर इधर-उधर भागने लगे, वहीं कई वाहन चालकों को बीच रास्ते में ही अपनी गाड़ियां रोकनी पड़ी। स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों सांड़ों को खदेड़कर अलग किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। कस्बावासियों ने नगर पंचायत प्रशासन से छुट्टा पशुओं को तत्काल पकड़वाने, उन्हें गोशाला भिजवाने और इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान कराकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन