{"_id":"6660bc2c78aa23508b0ffca7","slug":"lost-by-less-votes-in-two-assembly-constituenciesbjp-won-due-to-better-lead-in-three-constituencies-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118566-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दो विधानसभा में कम मतों से हार...तीन में बेहतर बढ़त की बदौलत जीती भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दो विधानसभा में कम मतों से हार...तीन में बेहतर बढ़त की बदौलत जीती भाजपा
Thu, 06 Jun 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 06 Jun 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा और डुमरियागंज विधानसभा में मामूली मतों से बढ़त पा सकी सपा
बांसी, शोहरतगढ़ व कपिलवस्तु में बेहतर बढ़त से जीते भाजपा प्रत्याशी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। इस लोकसभा चुनाव में 2022 के विधानसभा का प्रदर्शन दोहराते हुए भाजपा को दो विधानसभाओं में मामूली अंतर से हार हुई, लेकिन तीन में बेहतर बढ़त के बदौलत जीत हासिल हुई। जिससे साफ हो गया कि पिछले दो वर्ष में जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्र में दलीय मतों में बहुत बदलाव नहीं हो सका। हां वर्ष 2019 के सापेक्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के जीत का अंतर कम हो गया है।
विधानसभा चुनाव 2022 में सत्ताधारी भाजपा को इटवा और डुमरियागंज से हार का सामना करना पड़ा था और बांसी व कपिलवस्तु में जीत मिली थी। जबकि शोहरतगढ़ में सहयोगी अपना दल एस को जीत हासिल हुई थी। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विधानसभावार मिले मतों में जीत और हार का आंकड़ा कुछ वैसा ही रहा, लेकिन पांचों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के मत कम हुए है। वर्ष 2014 के चुनाव में विपक्षी पर 1.03 लाख मतों से जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल ने 2019 के चुनाव में बढ़त लेते हुए 1.05 लाख मतों से विपक्ष को पराजित किया था। वहीं 2024 के चुनाव में जीत का यह अंतर कम हो गया और उन्होंने विपक्षी को 43704 मतों से पराजित किया। लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे, लेकिन पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनाव से आगे बढ़त नहीं हो पायी। वहीं सपा भी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुई, जबकि जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में सपा के दो विधायक जीते है। सपा विधायकों के क्षेत्र पार्टी प्रत्याशी मामूली बढ़त पा सके। जबकि सपा जिलाध्यक्ष के गृह विधानसभा क्षेत्र बांसी समेत तीन विधानसभा क्षेत्रों में सपा की हार का अंतराल लंबा रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -
लोकसभा चुनाव में यहां जीती भाजपा
विधानसभा क्षेत्र भाजपा सपा अंतर
शोहरतगढ़ 88446 76129 12315
कपिलवस्तु 121122 102306 18816
बांसी 91817 75979 15838
-- -- -- -- -- --
चुनाव में यहां जीती सपा
इटवा 73003 75459 2456
डुमरियागंज 88226 89037 811
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
अपने बूथ पर पार्टी को जिताने में सफल रहे दिग्गज
लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के शहर स्थित साड़ी बूथ पर भाजपा को 343 और सपा को 270 मत मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के थरौली स्थित बूथ पर भी भाजपा जीत हासिल करने में कामयाब रही। यहां भाजपा को 176 और सपा को 168 मत मिले। वहीं कपिलवस्तु से भाजपा विधायक श्यामधनी राही के धौरीकुइया स्थित दो बूथों पर भाजपा को 755 और सपा को 429 मत मिले है। इटवा के सपा विधायक माता प्रसाद पांडेय के पिरैला बूथ पर सपा को 593 और भाजपा को 67 मिले है। भाजपा के पूर्व मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी के शनिचरा बूथ पर भाजपा को 222, सपा को 112 मत मिले हैं। डुमरियागंज की सपा विधायक सैय्यदा खातून के गांव बिथरिया के चार बूथ पर सपा को 1369 तथा भाजपा को 485 मत मिले। बांसी से भाजपा विधायक जय प्रताप सिंह के बूथ कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरकटहा में भाजपा 251, सपा 190 मत मिले है।