फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with great enthusiasm; chants of devotion resound.

Siddharthnagar News: हर्षोल्लास से निकाली जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा, गूंजे जयकारे

Fri, 17 Jul 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
Lord Jagannath's Rath Yatra taken out with great enthusiasm; chants of devotion resound.
लोटन में जगन्नाथ स्वामी मंदिर से निकली रथ यात्रा
विज्ञापन

लोटन। लोटन बाजार स्थित जगन्नाथ स्वामी मंदिर से बृहस्पतिवार को गाजे-बाजे के साथ रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
रथ को मंदिर में स्थित चंदन की लकड़ी से बनी भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलदाऊ व सुभद्रा की मूर्तियों की पुजारी हनुमान प्रसाद ने विधिवत पूजा प्रतिष्ठा कर रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा को विधायक श्याम धनी राही, विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, प्रमुख आशीष सिंह, प्रधान प्रदीप मोदनवाल, पूर्व प्रधान प्रेमचंद मोदनवाल व अरविंद मणि त्रिपाठी ने हाथ लगा कर रथ को रवाना किया। रथयात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रथ यात्रा में दृगनरायन सिंह, रामनिवास यादव, कन्हैया पासवान, तेज प्रताप सिंह, संजय शुक्ल, रामनिवास यादव सहित तमाम क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। रथ यात्रा कोतवाली होते हुए पेट्रोल पंप तक और फिर कस्बे से होते हुए मंदिर पहुंची। मंत्रोच्चार के बाद वापस मूर्तियों को उसी स्थान पर स्थापित कर दिया गया। ओडिशा के बाद लोटन भारत का दूसरा स्थान है, जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी का रथ यात्रा अषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष के द्वितीया तिथि को निकाली जाती है। लोटन में रथ यात्रा की शुरुआत वर्ष 2002 में जिले के भूतपूर्व जिलाधिकारी एनएन पांडेय ने की थी। रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टि से अलीगढ़वा, उसका, मोहाना, शोहरतगढ़ थाना सहित कोतवाली प्रभारी हरिओम कुशवाहा फोर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed