{"_id":"6692caa81143f2740a071fb4","slug":"lok-adalat-2637-cases-disposed-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-120790-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत : 2637 मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत : 2637 मामलों का हुआ निस्तारण
Sun, 14 Jul 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
लोक अदालत में परिवार न्यायालय ने 14 जोड़ों को साथ रहने को किया तैयार
पांच को न्यायालय से किया विदा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 26237 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इन सभी मामलों में अर्थदंड एवं सेटलमेंट धनराशि के रूप में 7,77,23,189 रुपये वसूले एवं दिलाए गए।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश विरजेंद्र कुमार सिंह ने अन्य सिविल के दो वाद, अन्य के दो वाद, प्रर्कीण फौजदारी के एक वाद, आर्बिट्रेशन के दो वाद एवं पारिवारिक मामलों के 41 वाद निस्तारित किए। परिवार न्यायालय ने 14 जोड़ों को साथ रहने के लिए तैयार करते हुए 41 मामलों का निस्तारण किया। परिवार न्यायालय में कुल 162 मामले लोक अदालत में निस्तारण के लिए नियत थे। वहीं मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण ने मात्र 15 महीने में दुर्घटना मुआवजा दावे का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण करवाते हुए कुल 54 मामले निस्तारित किया। साथ ही लगभग दो करोड़ 17 लाख रुपये का मुआवजा पीड़ित आश्रितों को दिलाया। संवाद