फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   line hajar

एसओ जोगिया और सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 16 Sep 2020 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
line hajar
सोशल मीडिया पर घूस लेने का ऑडियो और वीडियो वायरल होने पर एसपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर घूस लेने का ऑडियो और वीडियो वायरल होने के बाद जोगिया कोतवाली के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय और सिपाही दिग्विजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। सीओ बांसी को इस मामले की जांच सौपी गई है। थानाध्यक्ष की तैनाती न होने तक द्वितीय इंचार्ज थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स रुपये गिनता दिख रहा है। वह जोगिया कोतवाली का सिपाही बताया जा रहा था। इसके अलावा जोगिया का ही एक ऑडियो भी वायरल हुआ है। इसमें आवाज थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय की बताई जा रही है। वायरल वीडियो-ऑडियो में एक जमीन के लिए एक व्यक्ति से 10 लाख रुपये की बात हो रही है। इसमें एक शख्स एसओ को दो लाख रुपये देने की बात कह रहा है। हालांकि जो आवाज एसओ की बताई जा रही है वह शख्स स्पष्ट जवाब नहीं दे रहा है लेकिन रुपये की बात कहने पर हां, हां कह रहा है। यह मामला मंगलवार को एसपी तक पहुंचा तो उन्होंने थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय और सिपाही दिग्विजय सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी रामअभिलाष त्रिपाठी ने बताया कि इस प्रकरण की जांच सीओ बांसी करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed