फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Limitation of billions of rules break

नियम तोड़ लगा रहे करोड़ों का चूना

Wed, 16 May 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
Limitation of billions of rules break
एआरटीओ कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जिले में यातायात नियमों की अनदेखी जारी है। वहीं करोड़ों रुपये के राजस्व की भी क्षति हो रही है। इसके लिए उप संभागीय परिवहन विभाग और पुलिस महकमा सीधे तौर पर जिम्मेदार है। बावजूद इसके इस पर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थिति यह है कि जिले में एक भी प्रदूषण जांच केंद्र नहीं है। इसके कारण प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ऊपर से वाहन चालकों का अपना तर्क है कि जब प्रदूषण प्रमाण पत्र की जांच होती ही नहीं, तो इसकी जरूरत ही क्या है?  
विज्ञापन

यातायात नियम के मुताबिक हर छह माह में दो पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रदूषण की जांच होनी चाहिए। अगर वाहनों का प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं है तो एक हजार से लेकर दो हजार रुपये का तक के जुर्माने का प्रावधान है। इसके बाद भी वाहन चालक और विभाग इसे लेकर गंभीर नहीं है। जबकि प्रदूषण की समस्या से पूरा देश परेशान है। सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले में कड़ी टिप्पणी कर प्रदूषण पर रोक लगाने के आदेश दिए हैं। इसके बाद भी इस पर कोई कारगर कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed