फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lightning struck Death

बिजली गिरने से किसान की मौत

Tue, 21 Apr 2020 08:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Lightning struck Death
बिजली गिरने से किसान की मौत
विज्ञापन

बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के खरिकवा गांव निवासी सत्तार (65) पशुओं से फसल की रक्षा करने के लिए रात में खेत में सोते थे। सोमवार की रात भी वह खेत पर गए थे। सोमवार रात करीब एक बजे तेज हवाओं के बादल बादल छा गया। इसी दौरान किसी समय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से सत्तार की मौत हो गई। गांव के लोग अनहोनी की आशंका पर रात में ही सत्तार को देखने खेत पर पहुंचे। वह खेत में मृत मिले। परिजनों ने गांववालों से राय मशविरा करने के बाद पुलिस को सूचना दिए बिना ही सत्तार के पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रणधीर मिश्र ने बताया कि बिजली गिरने से बुजुर्ग किसान की मौत होने की सूचना मिली है, इसकी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed