{"_id":"592da1dc4f1c1bb349bdbf33","slug":"lightning-at-home-couple-scorching","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर गिरी बिजली, दंपती झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर गिरी बिजली, दंपती झुलसे
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 30 May 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
बिजली से झुलसी महिला प्रेमा देवी का उपचार करते चिकित्सक।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया क्षेत्र के कला मधवापुर गांव में मंगलवार सुबह एक घर पर बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से घर में मौजूद पति-पत्नी झुलस गए। आसपास के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। क्षेत्र के कला मधवापुर गांव निवासी प्रेमा देवी (30) व उसका पति रामदेव (32) मंगलवार को आंधी और तेज बारिश के समय घर में मौजूद थे।
इसी दौरान बिजली उनके कमरे पर गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
इसी दौरान बिजली उनके कमरे पर गिर गई। इससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। बिजली गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन