फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   License will be suspended if liquor is sold at higher prices

Siddharthnagar News: अधिक दाम पर शराब की बिक्री हुई तो लाइसेंस होगा निलंबित

Tue, 29 Oct 2024 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
License will be suspended if liquor is sold at higher prices
शोहरतगढ़। अधिक दामों पर शराब व वियर बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उक्त बातें आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह मंगलवार को शोहरतगढ़ क्षेत्र के अंग्रेजी, देसी शराब व बीयर की दुकानों के निरीक्षण के दौरान कही।
विज्ञापन

दीपावली पर्व को देखते हुए आबकारी टीम ने शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी बाजार, चिल्हिया, शोहरतगढ़ नगर पंचायत क्षेत्र, करौंदा साहा पकड़ी, बढ़नी, आदि शराब की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। आबकारी निरीक्षक अमरेंद्र सिंह ने शोहरत गढ़ व बढ़नी में शराब की दुकानों पर साफ सफाई न होने पर कड़ी फटकार लगाई। तहसील क्षेत्र के सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी दुकानदार सुबह दस बजे के पहले व रात दस बजे के बाद शराब की बिक्री नहीं करेगा। कोई भी दुकानदार अधिक दाम पर शराब की बिक्री नहीं करेगा। ऐसा करते हुए पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी, तथा लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान कांस्टेबल रामाश्रय यादव, अरविंद कुमार राय, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed