फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Letter to change school timings in view of extreme heat

Siddharthnagar News: भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूल का समय बदलने के लिए पत्र

Thu, 24 Jul 2025 11:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Letter to change school timings in view of extreme heat
सिद्धार्थनगर। उमस भरी गर्मी को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव करने की मांग की गई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी व बीएसए को पत्र दिया है। शिक्षक संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि भीषण गर्मी के चलते विद्यालयों में बिजली आपूर्ति की स्थिति दयनीय है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त न होने से बच्चे उमस भरी गर्मी में परेशान हो रहे हैं। शिक्षा की निरंतरता बनाए रखते हुए, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कि इस विकट परिस्थिति में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों, विशेष तौर पर ग्रामीण अंचलों से आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्हें अत्यधिक गर्मी में लंबी दूरी तय कर विद्यालय आना-जाना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed