{"_id":"5a9adc914f1c1b410b8bbdcd","slug":"leopard-looks-panic-in-people-injured-goat","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत, बकरी को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत, बकरी को किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
leopard
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा। त्रिलोकपुर क्षेत्र के ग्राम सभा इमिलिया के पश्चिम तिराहे पर सुलतान के घर में शुक्रवार की रात तेंदुआ घुस आया। तेंदुए ने हमला कर एक बकरी व कुत्ते को घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। ग्राम प्रधान राघवेंद्र प्रताप सिंह ने दूरभाष पर घटना की सूचना एसओ त्रिलोकपुर को दी। जिसके बाद सूचना वन विभाग को दी गई। बावजूद इसके शनिवार देर शाम तक वन विभाग की टीम मौके पर नही पहुंची।
ग्रामीणों के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 8 बजे बकरियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर गांव के लोग एकजुट हुए तो पता चला कि सुलतान की एक बकरी को किसी जानवर ने हमला कर घायल कर दिया है। टॉर्च और लाठी-डंडे से लैश होकर ग्रामीण आगे बढ़े तो देखा कि एक तेंदुआ गन्ने के खेत में छिपा बैठा है। ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ घने बगीचे की ओर भाग निकला। गांव के जग्गू, तिलकराम, नरदाहे, शौकत, मंथे, राजकुमार, चिनकू, दिनेश, हरीराम, सुमिरन और शरीफ हसन आदि ने कहा कि ग्राम प्रधान के सूचना देने के बावजूद भी कोई अधिकारी व वनकर्मी गांव में नहीं पहुंचा। जिसके चलते वे पूरी रात खौफ में दहशत में रहे। इस संबंध में एसओ त्रिलोकपुर ब्रह्मानंद गौड़ ने कहा कि रात को ग्राम प्रधान से सूचना मिली थी, जिसके बाद वनकर्मियों को सूचित कर दिया गया है।