फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lekpalon encompass the tehsil

लेखपालों का तहसील में धरना

Sat, 18 Jun 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Jun 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Lekpalon encompass the tehsil
नौगढ़ तहसील परिसर में धरना देते लेखपाल संघ के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला कार्यकारिणी के आह्वान पर शनिवार को जिले के लेखपालों ने समाधान दिवस का बहिष्कार किया। कामकाज ठप कर तहसील कार्यालय में धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारे लगाए और 21 सूत्रीय मांग पत्र पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने तक तहसील दिवस और समाधान दिवस का बहिष्कार अनवरत जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

सदर तहसील परिसर में आयोजित धरने में वक्ताओं ने कहा कि वर्षों से लंबित स्थानांतरण प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं किया जा रहा। कोटि क्रम सूची का प्रकाशन, लेखपालों को राजस्व संहिता देने, कृषि गणना का मानदेय देने की मांग प्रमुखता से रखी।
विज्ञापन

कहा कि 21 सूत्रीय मांगों से संबंधित पत्र 20 मई को डीएम को सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से लेखपाल आहत हैं। धरने में जिला उपाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, जिला मंत्री रामसमुझ, देवानंद, विनय पांडेय, केबी राम, संजय कुमार, आलोक मोहन, अब्दुल गफ्फार, सुरेंद्र भारती, शिव प्रसाद, सोमई प्रसाद, गिरीश तिवारी, प्रमोद श्रीवास्तव, गणेश त्रिपाठी, शिव प्रताप यादव, विमल किशोर, श्रवण शुक्ला आदि रहे। अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष कृष्णभूषण द्विवेदी व संचालन दिलीप चौरसिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी। इक्कीस सूत्रीय मांगों को लेकर बांसी तहसील इकाई के लेखपालों ने अध्यक्ष हरिश्चंद्र की अध्यक्षता में शनिवार को बांसी नई कचहरी में धरना दिया। समाधान दिवस का बहिष्कार किया। लेखपालों ने कहा कि अगर मागें पूरी नहीं होती तो आने वाले तहसील दिवस और अन्य सरकारी कार्यों का भी बहिष्कार किया जाएगा।
धरना देने वालों में इफ्तखार अहमद, शरद शर्मा, प्रभात तिवारी, श्याम नरायन यादव, वशिष्ठ मुनि, बैजनाथ यादव, कमलेश मिश्र, धर्मवीर, रामअजोर चौधरी, रामकुबेर यादव, शमशेर, ओम शंकर लाल, रामप्रसाद मौर्या, सुरेंद्र लाल, गिरीश चंद्र, रामशंकर यादव, प्रमोद मिश्रा, विजय कुमार, मो.फारुक, अंगद दुबे आदि मौजूद रहे। 
शोहरतगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई शोहरतगढ के अध्यक्ष नजमुल हसन की अध्यक्षता में लेखपालों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार को धरना दिया। उन्होंने कहा कि जिला संगठन के पदाधिकारियों ने लेखपाल साथियों की समस्याओं को लेकर पूर्व में जिला प्रशासन को 21 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा था।

इस पर जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संगठन लेखपालों की समस्या का निराकरण कराने को लेकर धरना प्रदर्शन कर जिला प्रशासन का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित कराया जा रहा है। इस दौरान मुन्नीलाल, महेंद्र साहनी, महेंद्र शर्मा, श्रीराम चौरसिया, रामदेव यादव, राम कुमार तिवारी, गुंजन उपाध्याय, शिल्पी गुप्ता, सदाकांत शुक्ल, बबिता त्यागी, विजय चौरसिया, विद्या प्रसाद, टीडी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed