{"_id":"62a7738bd7ac31414847d7f7","slug":"lekhpal-protest-on-bansi-tehsil-siddharthnagar-news-gkp4402073128","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपालों ने बांसी तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपालों ने बांसी तहसील में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बांसी तहसील परिसर में धरने को संबोधित करते लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेखपालों ने बांसी तहसील में किया प्रदर्शन
- पदाधिकारियों के निलंबन वापस लेने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। लेखपाल संघ ने सोमवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में बांसी तहसील परिसर में धरना दिया। लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के निलंबल को वापस लेने की मांग उठाई। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
बांसी तहसील परिसर में आयोजित धरने को समर्थन देने धरना स्थल पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह एवं जिला मंत्री सुजीत कुमार जायसवाल भी पहुंच गए। साथ ही साथ जिला लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं जिलामंत्री रामसमुझ, संगठन मंत्री आनंद गौतम तथा पांचों तहसीलों के अध्यक्ष, मंत्री अपना समर्थन देने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। अपर जिलाधिकारी द्वारा लेखपाल संघ के पदाधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी बांसी व तहसीलदार बांसी की उपस्थिति में लेखपाल संघ बांसी के मांग पत्र पर विस्तृत चर्चा हुई। लेखपाल संघ की सभी मांगों पर गहनता पूर्वक विचार विमर्श किया गया, लेकिन तहसील अध्यक्ष एवं तहसील मंत्री के निलंबन वापसी पर सहमति नहीं बन पाई। लेखपाल संघ द्वारा निलंबन वापसी तथा उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के स्थानांतरण तक अनवरत धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान तहसील मंत्री भानू प्रताप, हरिश्चंद्र, मो. फारूक, अमित श्रीवास्तव, प्रभाव सैनी, अंकिता रंजन, अनामिका यादव, पल्लवी गुप्ता, राजेश, स्वाती यादव, अर्निका यादव मौजूद रहीं।