फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Leave the heater on in the medical college, there is no proper arrangement for hot water.

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में हीटर छोड़िए गर्म पानी का भ्ाी इंतजाम नहीं

Sat, 21 Dec 2024 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Leave the heater on in the medical college, there is no proper arrangement for hot water.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। रोगियों को ठंड से बचाने के लिए वार्ड में हीटर, गर्म पानी, ओढ़ने के लिए गुणवत्तायुक्त कंबल आदि के इंतजाम के संबंध में उच्च स्तर से निर्देश भले ही जारी हों, लेकिन ये आदेश मेडिकल कॉलेज की फाइलों तक ही सीमित हैं। हीटर की बात दूर, उन्हें गर्म पानी तक के लिए मेडिकल कॉलेज से बाहर किसी होटल- ठेले पर जाना पड़ रहा है।
सरकारी कंबल से जाड़ा नहीं जाता, तो तीमारदार अपने रोगी के लिए घर से रजाई-कंबल लेकर आ रहे हैं। रोगियों को ठंड से बचाने के लिए प्रत्येक वार्ड में हीटर रखने के निर्देश हैं, लेकिन यहां ऐसी कोई सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज के लगभग 200 बेड पर प्रत्येक दिन मरीज इलाज करवाने के लिए भर्ती रहते हैं, लेकिन इस कड़ाके की ठंड में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं, इससे मरीजों को ठंड से बचने के लिए घर से रजाई लानी पड़ रही है। साथ ही कुछ मरीजों को ठंड के कारण गर्म पानी पीने के लिए भी डॉक्टर निर्देश देते हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में गीजर की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को बाहर दुकानों पर से एक गिलास पानी के लिए पांच से 10 रुपया देने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मरीजों का मुफ्त इलाज तो किया जा रहा है, लेकिन उन्हें ठंड से बचाने की मुकम्मल व्यवस्था न हाेने से मरीजों को घर का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त खर्च करने पड़ रहे हैं।

इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार ने बताया कि मरीज को डॉक्टर ने गर्म पानी पिलाने के लिए कहा हैं, लेकिन मेडिकल कॉलेज में व्यवस्था न होने से बाहर चाय की दुकान से गर्म पानी लाना पड़ता है, एक गिलास व एक लीटर पानी के लिए दुकानदार पांच से 10 रुपया ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed