{"_id":"67a64ae744277933c609c0c8","slug":"leader-of-opposition-reached-medical-college-angry-over-not-getting-doctor-siddharthnagar-news-c-7-1-jam1015-833637-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेता प्रतिपक्ष पहुंचे मेडिकल कॉलेज डॉक्टर ना मिलने से नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेता प्रतिपक्ष पहुंचे मेडिकल कॉलेज डॉक्टर ना मिलने से नाराज
विज्ञापन
सिर में दर्द होने पर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए पहुंचे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय शुक्रवार को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इलाज करने के लिए पहुंच गए। यहां पर डॉक्टर ना होने पर वह नाराज हो गए। मेडिकल कॉलेज प्रशासन पर सवाल उठाया। कहा यहां पर वार्ड बॉय इलाज करते हैं। यह प्राचार्य के पास भी गए। लेकिन वह मौजूद नहीं थे, बात हुई तो बताया कि निरीक्षण में निकले थे।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में शुक्रवार दोपहर 12 नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय पहुंच गए। वह सिरदर्द से पीड़ित थे और जनरल मेडिसिन विभाग की ओपीडी में चिकित्सक से उपचार कराने के लिए गए। इससे पहले काउंटर पर उन्होंने अपने नाम की पर्ची बनवाई और चिकित्सक के चेंबर में गए, लेकिन वहां पर चिकित्सक नहीं मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि वहां पर डा.गौरव दुबे के चेंबर में वार्ड ब्वाय रोगी देखता मिला। करीब 15 मिनट तक उन्होंने प्रतीक्षा की। उसके बाद वह प्राचार्य के कक्ष में पहुंचे, वहां वह भी अनुपस्थित मिले। फोन पर प्राचार्य ने उनसे बताया कि वह निरीक्षण कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के सिर में दर्द की शिकायत थी। वह सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में हो रहे भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए कपिलवस्तु जा रहे थे। सिर में तेज दर्द होने के कारण वह मेडिकल कालेज में उपचार कराने के लिए पहुंच गए। 300 बेड अस्पताल में संचालित जनरल मेडिसिन विभाग की ओपीडी में गए। नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि डा.गौरव अपने कक्ष से गायब हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वहां पर वार्ड ब्वाय रोगियों को देख रहा था। इस संबंध में प्राचार्य प्रोफेसर राजेश मोहन ने बताया कि फिजिशियन डॉक्टर बाथरूम गए थे। जूनियर रेजिडेंट मौके पर मौजूद थे वार्ड बॉय और कंपाउंड इलाज नहीं कर सकता है। सभी को निर्देशित किया गया है। ड्रेस में ही बैठे और नेम प्लेट लगाकर बैठे। किसी प्रकार से लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
नया तहसीलदार को धमकी
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन की पैमाइश करने के लिए गए नया तहसीलदार विजय श्रीवास्तव से नोक झोक का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि नारब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव बढ़िया भारी गांव में पैमाइश करने गए थे
जमीन पैमाईश के दौरान एक व्यक्ति हुआ आग बबूला तहसीलदार को जेल जाने तक की धमकी दी। तहसीलदार विजय श्रीवास्तव गए थे। जमीन पैमाईश करने तभी धमकी दिया गया एक व्यक्ति के द्वारा , वहां मौजूद किसी ने वीडियो बनाकर किया वायरल।