फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Laxmikant will show his strength in swimming competition

Siddharthnagar News: तैराकी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे लक्ष्मीकांत

Sun, 23 Feb 2025 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Laxmikant will show his strength in swimming competition
.लक्ष्मीकांत पांडेय।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। दो दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज (अभासिस) तैराकी पुरुष व महिला प्रतियोगिता का आयोजन छह व सात मार्च को गुजरात के गांधीनगर में किया जाएगा।
इसमें मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में कार्यरत एलटी लक्ष्मीकांत पांडेय भी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से 22 तैराकों का चयन किया गया है। उसका ब्लॉक के महुलानी ग्राम सभा निवासी लक्ष्मीकांत पांडेय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एलटी के रूप में कार्यरत हैं। वह तैराकी का भी शौक रखते हैं। वह जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैराकी का प्रशिक्षण भी ले रहे थे। अभासिस द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में लक्ष्मीकांत ने जिला व मंडल से आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाते हुए प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भी भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में लक्ष्मीकांत पांडेय ने प्रथम स्थान लाकर नेशनल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन गुजरात प्रदेश के सचिवालय जिमखाना, सेक्टर-21. गांधीनगर में किया जाएगा। इसमें उप्र की सिविल सर्विसेज तैराकी के महिला पुरुष वर्ग से कुल 22 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। लक्ष्मीकांत पांडेय ने बताया कि क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री व जीवन रक्षक सत्यप्रकाश त्रिपाठी के द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के अनुभव से ही नेशलन प्रतियोगिता में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिवसीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज तैराकी पुरुष व महिला प्रतियोगिता में चयन होने पर विधायक जयप्रताप सिंह, प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन, सीएमएस डॉ. एके झा, ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ. मनोज त्रिपाठी, एसएलटी अशोक मिश्रा, राजू तिवारी, पंकज पांडेय, विजय लक्ष्मी चौधरी, अनिता ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed