फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Lawyers burnt the copies of the amendment bill

वकीलों ने संशोधन बिल की प्रतियां जलाईं

Fri, 21 Apr 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 21 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Lawyers burnt the copies of the amendment bill
बांसी में लाॅ कमिशन रिपोर्ट बिल की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन करते वकील। - फोटो : अमर उजाला
बांसी। लॉ कमीशन की रिपोर्ट लागू किए जाने के विरोध में बांसी के अधिवक्ताओं ने बैठक कर कार्य बहिष्कार किया। लॉ कमीशन की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शित किया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बंशीधर पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित प्रदर्शन में वक्ताओं ने रिपोर्ट को अधिवक्ता विरोधी बताया। कहा कि यह अधिवक्ताओं के अधिकार का हनन है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के अंत में निर्णय लिया गया कि लॉ कमीशन की रिपोर्ट न लागू किया जाए, इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री व केंद्रीय कानून मंत्री को भेजा जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन में आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, छोटेलाल यादव, तमन्ना हैदर रिजवी, राजेंद्र प्रसाद राय, भृगुनारायन मिश्र और रमेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।सिद्धार्थनगर। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन एवं जिला बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से अधिवक्ता बिल के विरोध में शुक्रवार को कार्य बहिष्कार किया। साथ ही बिल वापस लेने की मांग की। बिल वापस नहीं किए जाने पर आंदोलन छेड़ने की बात कही। सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशंकर पांडेय ने कहा कि प्रस्तावित संशोधन बिल अधिवक्ता विरोधी है। इसके जरिए सरकार अधिवक्ताओं को बंधुआ बनाना चाहती है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय अधिवक्ताओं सम्मान के खिलाफ है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार का इस प्रकार का निर्णय लिया जाना ओछी मानसिकता प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी अधिवक्ताओं को एकजुट होकर तब तक विरोध करना है कि जब तक सरकार अपने फैसले को वापस न ले। इस दौरान सत्यदेव सिंह, अश्विनी श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, स्वतंत्र कुमार पांडेय, बुद्धिसागर पांडेय, राजीव मोहन कलहंस, मनीष श्रीनेत, रामचंद्र गुप्ता, राघव त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव, संजय पाठक, राजेश मिश्र, कैलाश नाथ गिरि, संजीव श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्या, ओमशंकर पांडेय, अनिल त्रिपाठी, परमहंस तिवारी, अजय चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह, आरडी यादव, धीरज सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सूर्यकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed