{"_id":"62853230ae7288609c6337e9","slug":"lathis-fired-in-land-dispute-six-injured-siddharthnagar-news-gkp437326151","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में चलाईं लाठियां, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद में चलाईं लाठियां, छह घायल
विज्ञापन

औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बनगाईं गांव में बुधवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घायलों को बेवां सीएचसी लाया गया। उनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बृजेश पांडेय की हालत ज्यादा गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
बनगाई गांव में बृजेश पांडेय और मायाराम गौड़ के परिवार के बीच जमीन के विवाद में कहासुनी हो गई। मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमीन के लिए काफी पहले से विवाद था। इस प्रकरण में न्यायालय में मामला लंबित है। मारपीट में बृजेश पांडेय को काफी चोट आई है। दोनों पक्षों के छह लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं।
गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। दोनों तरफ से थाना डुमरियागंज पर तहरीर दी गई है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज ने बताया कि एक पक्ष के 12 तथा दूसरे पक्ष के चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांचकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।