फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Land acquisition process for the Khalilabad-Bahraich new rail line is in the final stage.

Siddharthnagar News: खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन के लिए अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम चरण में

Sun, 21 Jun 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Land acquisition process for the Khalilabad-Bahraich new rail line is in the final stage.
सिद्धार्थनगर। खलीलाबाद-बहराइच नई रेल लाइन बिछाने के दूसरे फेज के कार्य में तेजी आई है। जिले में चार क्राॅसिंग स्टेशन और तीन हाल्ट स्टेशन बनने है। निर्माणाधीन बांसी स्टेशन से आगे बलरामपुर जिले की सीमा तक कार्य के लिए डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के 15 गांवों में भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

वहीं, अधिग्रहीत की जा चुकी भूमि पर रेलवे मिट्टी पटाई के लिए कंक्रीट स्लीपर से सीमांकन करा रहा है। रेल लाइन (ट्रैक) बिछाने के लिए 40 मीटर, जबकि रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए 100 से 120 मीटर चौड़ी भूमि अधिग्रहीत की जा रही है। अभी तक आवागमन सुविधाओं से वंचित रहे गांवों में रेलवे स्टेशन बनने से स्थानीय लोगों में बहुत उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन

खलीलाबाद से बहराइच तक 240 किमी लंबी नई रेल बिछाने की परियोजना के लिए 4940 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जिले के बांसी और डुमरियागंज क्षेत्र से गुजरने वाली नई रेल लाइन के लिए दोनों तहसीलों के 85 गांव के किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अधिकांश गांवों के किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। बचे गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
इसमें डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कादिराबाद, फतेहमलिकचक, चकचई, असाधरपुर, तेन्दुहार, धनखरपुर, जूडीकुईयां, भानपुर मस्जिदिया, भानपुर रानी, खानतारा, पुरैना, श्यामपुर, पिकौरा, अहिरौला, गहिरौला गांव शामिल हैं। वहीं, अधिग्रहीत भूमि के सीमांकन के लिए भगवानपुर गांव में कंक्रीट स्लीपर गिराया गया है। पथरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के कोड़राव नानकार गांव में रेलवे द्वारा भूमि सीमांकन के लिए कंक्रीट स्लीपर लगाया गया है। क्षेत्र के सुनील मिश्रा, अमरेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, रामपाल चौधरी ने बताया कि प्रस्तावित नई रेलवे लाइन पर भग्गोभार में रेलवे स्टेशन बनाए जाना प्रस्तावित है। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों और महानगरों तक आवागमन में काफी सुविधा होगी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में रेल यात्रा के लिए दूर स्थित रेलवे स्टेशनों पर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों ज्यादा लगते हैं। नई रेलवे लाइन और स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी और व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
65 किमी लंबे लाइन पर होंगे सात स्टेशन : बांसी और डुमरियागंज तहसील क्षेत्र से गुजर रही खलीलाबाद बहराइच रेल लाइन की जिले में 65 किमी लंबाई होगी। इस लाइन पर चार क्राॅसिंग और तीन हाल्ट समेत सात स्टेशन स्थापित होंगे।
प्रत्येक क्राॅसिंग स्टेशन 60 करोड़ और हाल्ट स्टेशन के निर्माण पर 25 करोड़ खर्च किए जाएंगे। क्राॅसिंग स्टेशनों में खेसरहा और बांसी के अलावा डुमरियागंज व भग्गोभार गांव का स्टेशन शामिल होगा।

अभी तक आवागमन सुविधाओं से वंचित रहे भग्गोभार गांव में क्राॅसिंग स्टेशन बनने से स्थानीय लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इस रूट पर हाल्ट स्टेशन के चिह्नित रमवापुर दूबे, टिकरिया और धनखरपुर के लोग बहुत खुश दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed