{"_id":"62d45f1fb4d70222841567f0","slug":"lack-of-doctors-siddharthnagar-news-gkp4440321104","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की कमी से बढ़ी मरीजों की परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों की कमी से बढ़ी मरीजों की परेशानी
विज्ञापन
संयुक्त जिला अस्पताल के इमरजेंसी भर्ती मरीज। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डॉक्टरों की कमी से बढ़ी मरीजों की परेशानी
- प्रभारी सीएमएस ने सीएमओ का पत्र लिखकर मांगें पांच डॉक्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध संयुक्त जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी की वजह से इलाज प्रभावित हो रहा है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की इमरजेंसी में ड्यूटी लगती है तो ओपीडी और वार्ड के मरीजों को दिक्कत होती है।
संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में एक दिन में 1,000 से 1,400 मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं। जबकि भर्ती मरीजों की संख्या 100 से 120 तक है।
अस्पताल में रविवार को बच्चों के एसएनसीयू (विशेष नवजात गहन चिकित्सा इकाई) में 26 बेड पर मरीज भर्ती थे, जबकि पीआईसीयू (बाल गहन चिकित्सा ईकाई) के 15 बेड पर 11 बच्चे थे, लेकिन चिकित्सकों की कमी से इलाज में दिक्कत हो रही है।
हाल ही में जिला अस्पताल से सीएमएस सहित सात डॉक्टरों का स्थानांतरण हो गया है। उनमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधरी, स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता पांडेय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. केके यादव व त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. मो. अकरम शामिल हैं। जिसकी वजह से समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन
प्रभारी सीएमएस ने लिखा सीएमओ का पत्र
प्रभारी सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि डॉक्टरों के स्थानांतरण के बाद जिला अस्पताल में इलाज की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सीएमओ को पत्र लिखकर इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर, दो बाल रोग विशेषज्ञ एवं एक पैथोलॉजिस्ट मुहैया कराने की मांग की गई है।