फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   lack of coach

Siddharthnagar News: कोच की कमी से दब खिलाड़ियों की प्रतिभा

Sat, 15 Jun 2024 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 15 Jun 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
lack of coach
स्टेडियम बनने के बाद अभी तक नहीं नियुक्त हुए हाकी के कोच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एक तरफ जहां शासन खेल को लेकर प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं दूसरी तरफ खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षकों की तैनाती नहीं की जा रही है। जिले के युवा भी हॉकी के खेल में हाथ आजमाना चाहते हैं। वह भी हाकी के बड़ा खिलाड़ी बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी अभ्यास पर ध्यान देकर उन्हें सही मार्गदर्शन देने वाला कोच ही जिले में नहीं है।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में अभी तक हॉकी का प्रशिक्षक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। जबकि जिले के विद्यालयों में भी हॉकी नहीं खेली जाती है। इसका कारण है कि हॉकी का स्टेडियम में कोई कोच ही नहीं है। हॉकी का कोच न होने के कारण स्टेडियम में हॉकी ग्राउंड भी नहीं है। जबकि पिछले कई सालों से स्टेडियम में हॉकी खेलने के लिए स्थानीय खिलाड़ी भी नहीं आते हैं। इससे हॉकी का खेल जिले में दम तोड़ता जा रहा है। हॉकी की खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर जिले में खाना पूरी की जाती है। मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस व विभिन्न अवसरों पर आयोजित होने वाली हॉकी प्रतियोगिताओं में टीम तक नहीं पहुंचती है। जिसमें अन्य खेलों का आयोजन करा दिया जाता है।
विज्ञापन


----------


हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है। इसके बावजूद खेल के प्रशिक्षण के लिए कोच की व्यवस्था नहीं है। यह बहुत ही चिंता का विषय है। कोच मिले तो निश्चित ही जिले से प्रतिभाएं निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष, खिलाड़ी
---------
हॉकी अब कहने मात्र के लिए राष्ट्रीय खेल रह गया है। राष्ट्रीय खेल की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। यदि यही हाल रहा तो जिले से हॉकी का नामोनिशान मिट जाएगा।

अमजद, खिलाड़ी

--------
कोच की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। जल्द ही कई खेलों के कोच मिल जाएंगे। हाकी की कोच की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।

-आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed