फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kushinagar police ranks first in CCTNS ranking

Siddharthnagar News: सीसीटीएनएस रैंकिंग में कुशीनगर पुलिस पहले स्थान पर

Sat, 28 Feb 2026 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar police ranks first in CCTNS ranking
पड़रौना। जनपद पुलिस को तकनीकी कार्यप्रणाली और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिली है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (सीसीटीएनएस) की जनवरी की प्रगति रैंकिंग में कुशीनगर को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार के निर्देशन और एएसपी सिद्धार्थ वर्मा (नोडल अधिकारी सीसीटीएनएस) के पर्यवेक्षण में यह सफलता मिली। पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय, उत्तर प्रदेश द्वारा 26 फरवरी को जारी रैंकिंग में जनपद को 100 प्रतिशत अंक हासिल हुए।
विज्ञापन


सीसीटीएनएस के तहत प्रत्येक माह अपराध से संबंधित डाटा एनसीआरबी को प्रेषित किया जाता है। इस पोर्टल पर दर्ज मामलों की विवेचना, गिरफ्तारी, आरोपियों की स्थिति और चालान तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन दर्ज की जाती है, जिसकी केंद्रीय स्तर पर मॉनिटरिंग होती है। एसपी ने इस उपलब्धि पर सभी थानों व कार्यालय में तैनात सीसीटीएनएस कर्मियों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed