{"_id":"6668b6c166bc152bd3045d8b","slug":"kushinagar-news-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-118915-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आशा बहुएं टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव पर दें विशेष ध्यान- डॉ. शैलेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आशा बहुएं टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव पर दें विशेष ध्यान- डॉ. शैलेंद्र
Wed, 12 Jun 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 12 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में एचबीवाईसी प्रशिक्षण के दूसरे दिन मंगलवार को आशा बहूओं को संस्थागत प्रसव और टीकाकरण के फायदे के विषय में विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया गया। डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने आशा बहुओं को अपने गांव में योग्य दंपत्ति का गृह भ्रमण करने के लिए निर्देशित किया।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन पटेल की ओर से आशाओं को क्षेत्र में उच्च जोखिम युक्त गर्भवती महिलाओं का प्रसव के पूर्व एवं प्रसव के बाद समय-समय देखभाल के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही आशाओं को प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने की जानकारी भी दी गई ।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारी राजीव कुमार त्रिपाठी, मैराज अहमद, सूर्यदेव सिंह ने आशाओं को गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, कुपोषित बच्चों की पहचान, परिवार नियोजन, पोषण, नवजात शिशुओं की देखभाल, छोटे बच्चों का गृह आधारित देखभाल आदि के बारे में प्रशिक्षित किया गया। इस दौरान फूल कुमारी, अनीता, ज्योति, लक्ष्मी, सुशीला, हेमलता, सुषमा, विमला, वंदना आदि मौजूद रहीं।