{"_id":"682e1125ec6bfd561808fa59","slug":"kushinagar-and-bahraich-dominated-on-the-first-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-137934-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पहले दिन कुशीनगर व बहराइच का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पहले दिन कुशीनगर व बहराइच का दबदबा
विज्ञापन
पुलिस लाइंस परिसर में अंतर जनपदीय गोरखपुर जोन हॉकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते एसपी डॉ. अभिषेक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइंस में बुधवार को 73 वीं अंतर जनपदीय गोरखपुर जोन हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के नौ जिले के पुलिस के जवानों ने प्रतिभाग किया। अंतर जनपदीय पुलिस हॉकी महिला, पुरुष प्रतियोगिता का शुभारंभ एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन बहराइच व कुशीनगर का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में गोरखपुर जोन के 11 जनपदों को प्रतिभाग करना था, लेकिन बलरामपुर व श्रावस्ती के जवान कतिपय कारणों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सके। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच कुशीनगर व गोरखपुर के बीच खेला गया। इसमें निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 से बराबर रहा। इसमें पेनल्टी शूटआउट में कुशीनगर 1-0 से विजेयी हो गई। कुशीनगर से मुख्य आरक्षी सुमित सिंह ने एक गोल किया।
दूसरा मैच बहराइच व संतकबीरनगर के बीच खेला गया। इसमें निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 से बराबर रहा। पेनल्टी शूटआउट में बहराइच 3-2 से विजेता रही। बहराइच से उनि हरिलाल सिंह, मुख्य आरक्षी गिरजा शंकर व आरक्षी सौरभ शुक्ला ने 1-1 गोल किया। संतकबीरनगर से आरक्षी अंजेश गुप्ता व आरक्षी पवन कुमार ने 1-1 गोल किया।
विज्ञापन
इस दौरान सीओ अरुण कांत सिंह, प्रवीन प्रकाश, बीएन गुप्ता, सूरज नाथ सिंह, रामकरण, चंद्रिका श्रीवास्तव, आसिफ इकबाल, सचिन चौधरी, आर्यन चौधरी मौजूद रहे।
तीसरा मैच गोंडा व महराजगंज के बीच खेला गया। इसमें निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर जीरो-जीरो था, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में महराजगंज ने 3-1 से मुकाबले को जीत लिया।