फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kshetra Panchayat meeting Mitvl commotion

क्षेत्र पंचायत मिठवल की बैठक में हंगामा

Thu, 20 Oct 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kshetra Panchayat meeting Mitvl commotion
मिठवल ब्लाक में क्षेत्र पंचायत की बैठक को संबोधित करते डीडीओ। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। क्षेत्र पंचायत मिठवल की बैठक गुरुवार को ब्लाक प्रमुख नूरजहां की अध्यक्षता में हंगामे के बीच हुई। इस दौरान पूर्व में हुई बैठक की कार्यवाही को सुनाया गया और नए कार्य योजना का प्रस्ताव मांगा गया। बैठक शुरू होते ही बीडीसी सदस्यों ने सभी को बजट आवंटित किए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा कर रहे बीडीसी सदस्यों को शांत कराते हुए कार्यवाहक बीडीओ सुदामा प्रसाद ने बताया कि अभी बजट नहीं है।
विज्ञापन

 इसके बाद एजेंडा के अनुसार बैठक हुई। ब्लाक प्रमुख नूरजहां ने कहा कि विकास खंड मिठवल के विकास के लिये प्रयत्नशील हैं और सभी सदस्यों के क्षेत्र में विकास कार्य किया जाएगा। बैठक में डीडी कृषि डॉ. राजीव कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि हैदर अली, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, अब्दुल सलाम, बदरीनाथ गुप्ता, प्रधान संघ अध्यक्ष मो. याकूब, कृष्णकुमार त्रिपाठी, विनोद  कुमार, बृजभूषण पांडेय, चिरैता देवी, कमर काजमी, शारदा प्रसाद चौधरी, रामधनी, रामकुमार और पवन चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed