{"_id":"699f4d922c11c4bdf5003900","slug":"kotia-gorakhpur-roadways-bus-irregular-passengers-angry-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-154125-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कोटिया-गोरखपुर रोडवेज बस अनियमित, यात्रियों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कोटिया-गोरखपुर रोडवेज बस अनियमित, यात्रियों में आक्रोश
Thu, 26 Feb 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तुलसियापुर। कोटिया से गोरखपुर तक चलने वाली रोडवेज बस के निरंतर न चलने और इसे जिला मुख्यालय पर घंटों खड़ा कर देने से क्षेत्र के यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है। बुधवार की सुबह शोहरतगढ़ पुलिस बूथ के पास गोरखपुर जाने के लिए दर्जनों यात्री बस का इंतजार करते रहे। काफी देर बाद जानकारी मिली कि बस नहीं जाएगी। इसके बाद यात्री निराश होकर प्राइवेट साधनों से रवाना हुए।
व्यापारी नीलू रूंगटा, धर्मेंद्र वर्मा, शिवचरन अग्रहरि, परवेज, अनिल कुमार वर्मा आदि ने कहा कि शोहरतगढ़ को तहसील मुख्यालय बने 30 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन क्षेत्र के यात्रियों को आज भी साधन की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि पैसेंजर कम होने का बहाना बनाकर सिद्धार्थनगर रोडवेज प्रशासन बस को डिपो पर घंटों खड़ा कर देता है, जिससे यात्रियों का समय बेवजह बर्बाद होता है।
साधन की समस्याओं से जूझ रहे क्षेत्र के यात्रियों ने इसकी शिकायत विधायक विनय वर्मा से की थी। विधायक ने प्रयास कर परिवहन मंत्री को समस्या से अवगत कराया था। इसको देखते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कोटिया से गोरखपुर के लिए एक बस सुबह चलवाने के निर्देश एआरएम सिद्धार्थनगर विजय गंगवार को दिए थे। इसके बाद सुबह 6:30 बजे कोटिया से गोरखपुर के लिए बस का संचालन शुरू हुआ। कुछ महीने बाद यह बस बीच-बीच में निरस्त की जाने लगी। इसके कारण यात्रियों को प्राइवेट साधनों के सहारे सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
एआरएम ने दी सफाई
- इस संबंध में परिवहन निगम के एआरएम विजय गंगवार ने कहा कि तकनीकी खराबी या ड्राइवर के छुट्टी पर चले जाने के कारण बस नहीं जा पाई। उन्होंने कहा कि बस निरंतर चलाई जा रही है। सवारियां कम होने पर डिपो से सवारियां भरकर बस भेजी जाती है।