फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kotedar's investigation on the complaint of the member

Siddharthnagar News: सभासद की शिकायत पर कोटेदार की हुई जांच

Mon, 19 Jun 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kotedar's investigation on the complaint of the member
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत के कृष्णानगर वार्ड सभासद पूनम त्रिपाठी की शिकायत पर सोमवार को पूर्ति निरीक्षक ने कार्डधारकों के बयान दर्ज किए। सभासद ने जिलापूर्ति अधिकारी को पत्र देकर शिकायत की थी कि उनके वार्ड के कोटेदार की ओर से खाद्यान्न वितरण में धांधली की जा रही है। पांच से ज्यादा यूनिट वाले कार्डधारकों को भी 25 किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। जबकि, सरकार की ओर से प्रति यूनिट पांच किलो राशन देने का प्रावधान है। सभासद ने आरोप लगाया कि कार्ड धारकों के शिकायत करने पर उचित दर विक्रेता विभागीय अधिकारियों के नाम पर भ्रमित करने का प्रयास करते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने प्रकरण पर पूर्ति निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद को जांचकर आख्या देने का निर्देश दिया था। सोमवार को जांच अधिकारी ने जांचकर कार्डधारकों का बयान दर्ज किया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि़ जांच कर कार्डधारकों के बयान दर्ज किए गए हैं शीघ्र ही जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed