फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kotedar beat four people on complaint

Siddharthnagar News: शिकायत पर कोटेदार ने चार लोगों को पीटा

Tue, 18 Jul 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 18 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Kotedar beat four people on complaint
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद गांव में कोटेदार की शिकायत करने वाले के चार लोगों को कोटेदार परिवार रविवार शाम को लाठी डंडे मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। उपचार के लिए उन्हें बढऩी पीएचसी पहुंचाया गया। जहां पर उनका प्राथमिक उपचार करके जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद गांव की सुरसती, संजय साहनी, सहतराम और शाहिद शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर गांव के कोटेदार के विरुद्ध खाद्यान्न कम देने की शिकायत की थी। इसी मामले को लेकर कोटेदार के परिवार के सदस्य लौकुश, जितेंद्र, राम बेलास, सुरजीत, महेंद्र और साहेब ने गोल बनाकर सुरसती, संजय साहनी के परिवार बृजा, प्रमिला, शिवबरन, मीना को गाली देते हुए लाठी-डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जिसमें बृजा का सिर फट गया व हाथ भी टूट गया। प्रमिला का हाथ टूट गया। और शिवबरन, मीना को गंभीर चोटें आई हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि मारपीट मामले में पीडि़ता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed