Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Knife recovered from youth, arrested

Siddharthnagar News: युवक के पास से चाकू बरामद, गिरफ्तार

Fri, 03 Apr 2026 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Knife recovered from youth, arrested
सलेमपुर। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध चेकिंग के दौरान एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया। सोहनाग मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सेंट पॉल स्कूल रोड स्थित हेलीपैड ग्राउंड के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद रामपुरी चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम निखिल यादव (28) निवासी परान छपरा थाना सलेमपुर बताया। चाकू के संबंध में कोई वैध कागजात न होने पर पुलिस ने उसे आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी को चेतावनी देते हुए मुचलके पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed