फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Klsyatra extracted with rock music

बैंड-बाजे संग निकाली गई कलशयात्रा

Wed, 16 Mar 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Mar 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Klsyatra extracted with rock music
डुमरियागंज में निकाली गई कलशयात्रा में शामिल लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेसरहा विकास खंड के महुलानी राम जानकी कुटी समाधि बाबा के स्थान पर होने वाले विष्णु महायज्ञ के लिए बुधवार को कलशयात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे संग निकली कलशयात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए। सिर पर कलश लेकर महिलाओं-कन्याओं ने पूरे गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन

रामजानकी कुटी से शुरू हुई कलश यात्रा सकारपार चौराहा से टीकुर व डुमरिया बुजुर्ग से होते हुए राप्ती तट पर पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार कर कलश में जल भरने के बाद पुन: यज्ञ स्थल पर वापस आई।
विज्ञापन


यात्रा में सबसे आगे भगवान गजानन का प्रतीक हाथी शामिल रहा तो उसके पीछे श्रद्धालुओं की टोली थी। सैकड़ों कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लिए यात्रा की शोभा बढ़ा रही थीं। जयकारों के उद्घोष से गूंजते वातावरण में यह दृश्य मनोरम लग रहा था। जगह-जगह यात्रा का अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यज्ञ आयोजक देवेंद्र पांडेय ने बताया कि शांति व जनकल्याण के लिए कई वर्षों से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को दोपहर एक बजे से मानस मार्तंड हेमंत तिवारी और प्रियंका द्विवेदी की कथा रस का पान कराएंगे।


इस अवसर पर गोपाल पांडेय, बालकृष्ण पांडेय, शैलेंद्र, मोहन मिश्र, श्यामधर यादव, रामभजन चौधरी, राजेंद्र पांडेय, जगदीश पांडेय, रामसवारे प्रधान, यज्ञाचार्य राहुलदेव शास्त्री, जयप्रकाश पांडेय, रामकिशुन विश्वकर्मा, देवीदयाल वर्मा, रामाज्ञा, बिश्राम, तपानाथ, जुगुल किशोर मिश्र, कृपाशंकर, मुन्नाराय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed