फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kkrhin becoming shabby bridge traffic

जर्जर ककरहीं पुल से हो रहा आवागमन

Sat, 18 Feb 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 18 Feb 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
Kkrhin becoming shabby bridge traffic
नौगढ़-बांसी मार्ग पर स्थित ककरहीं का टूटा पुल। - फोटो : अमर उजाला
जोगिया। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी के ककरही पुल को लगभग 10 माह पहले जर्जर घोषित करते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। मगर अभी भी बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं रूकी है। जिससे हमेशा बड़ा हादसा होने का भय बना हुआ है, लेकिन रोक लगाने वाले जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। बस्ती में कुआनो नदी पर निर्मित पुल ढहने के बाद इस पुल को लेकर भी लोगों में भय गहराने लगा है।
विज्ञापन

बूढ़ी राप्ती नदी पर ककरही घाट के पुल का एक हिस्सा लगभग 10 माह पहले धंस गया था। हादसे के भय से आनन-फानन में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई थी। यह सिलसिला कुछ ही दिनों तक चला। बाद में क्षतिग्रस्त हिस्से की घेरेबंदी करते हुए आवागमन चालू हो गया। बिना हादसे के भय के बड़े-बड़े वाहन पुल को पार कर रहे हैं जो कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। बता दें कि इस पुल का एक हिस्सा कुछ वर्ष पहले भी टूटा था गनिमत रहा कि कोई हादसा नहीं हुआ था। पुल से आवाजाही लगभग चार माह तक ठप रही।
विज्ञापन

तब लोगों को आस्थाई पुल से नदी पार करना पड़ता था। छोटे वाहनों पर भी रोक लगा दी गई थी। अगर प्रशासन जल्द सक्रिय नहीं हुआ तो बस्ती जिले के कुआनो नदी पर पुल टूटने की घटना दोहरा सकता है। इस संबंध में जोगिया एसओ शमशेर बहादुर सिंह का कहना था कि पुल क्षतिग्रस्त होने से कुछ दिनों तक आवागमन रोका गया था। बाद में कंपनी की रिपोर्ट के आधार पर आवागमन शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed