{"_id":"66576f0a7108a78ad302708b","slug":"kidnapper-in-police-custody-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118241-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: किशोरी के अपहर्ता व दुष्कर्मी को न्यायालय ने लिया अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: किशोरी के अपहर्ता व दुष्कर्मी को न्यायालय ने लिया अभिरक्षा में
Wed, 29 May 2024 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 May 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र में दर्ज नाबालिग बालिका के अपहृता व दुष्कर्मी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में पेश किया जिसे न्यायालय ने अपनी अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। आरोपी शोहरतगढ़ थाने के डोहरिया का रहने वाला है जो वर्तमान में दिल्ली में रहता था। आरोपी का नाम सुनील पुत्र चतुर्भुज है।
सदर थाना के निवासी एक परिजन ने अपनी अवयस्क बालिका के अपहरण की लिखित सूचना दिया था, जिसपर पुलिस ने शादी के नीयत से अवयस्क बालिका के अपहरण का केस दर्ज करके विवेचना शुरू किया। विवेचना के दौरान बालिका को बरामद करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बालिका का मेडिकल जांच व बयान दर्ज होने के बाद दुष्कर्म के अपराध की बढ़ोत्तरी करके पुलिस ने आरोपी शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के डोहरिया निवासी सुनील हाल पता दास गार्डेन बसरोला बिहार, थाना ननौला पश्चिम दिल्ली को न्यायालय में पुलिस रिमांड पर लेने के लिए पेश किया। न्यायालय ने घटना के तथ्यों, परिस्थितियों, एफआईआर, केस डायरी, मेडिकल जांच रिपोर्ट व पुलिस रिमांड अर्जी का सम्यक अवलोकन करते हुए पुलिस रिमांड अस्वीकृत कर दिया। इसके बाद न्यायालय ने आरोपी को अपनी अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया।