फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Khesaraha Thane's CO

Siddharthnagar News: खेसरहा थाने का सीओ ने किया मुआयना

Sat, 22 Nov 2025 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Khesaraha Thane's CO
खेसरहा। क्षेत्राधिकारी बांसी सुजीत कुमार राय ने शुक्रवार को खेसरहा थाने का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने पत्रावलियों की जांच करते हुए साफ-सफाई पर ध्यान देने का निर्देश दिया। सीओ ने निरीक्षण के दौरान तहसील दिवस, आगंतुक, थाना दिवस, जन शिकायत, एनटी रोमियो, पैदल गस्त, फ्लाई सीट, ऑर्डर बुक, पुलिस रजिस्टर आठ, गैंग, गुमशुदगी एवं अपराध सहित सभी अभिलेखों का निरीक्षण किया। थाने में आने वाले आगंतुकों के लिए बैठने व पानी पीने के सुविधा की जांच की। उन्होंने सर्व प्रथम मालखाना देखा। बेहतरीन सामानाें को देखते हुए कहा कि थाने में प्रत्येक सामान की सूची बनाई जाए। क्षेत्र में होने वाली हर घटना पर पैनी नजर होनी चाहिए। पुलिसकर्मियों को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि वह लोगों से अच्छा व्यवहार करें। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए तत्पर रहें। चाहे वह कितना भी पहुंच वाला व्यक्ति हो। इस मौके पर थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed