फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kharif 2026 seed distribution will be done through e-lottery, booking should be done by May 10

Siddharthnagar News: खरीफ-2026 में बीज वितरण ई-लाटरी से होगा, 10 मई तक करें बुकिंग

Fri, 24 Apr 2026 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 24 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Kharif 2026 seed distribution will be done through e-lottery, booking should be done by May 10
सिद्धार्थनगर। खरीफ 2026 सीजन में कृषि विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत बीज वितरण अब ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने बताया कि इस बार “पहले आओ-पहले पाओ” प्रणाली के स्थान पर विभागीय पोर्टल पर बुकिंग के बाद चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (दलहन), मिशन फॉर आत्मनिर्भर इन पल्सेज, निशुल्क दलहन एवं तिलहन कार्यक्रम, एनएमईओ तिलहन, आईसीडीपी (चावल) एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं के अंतर्गत सामान्य बीज और मिनीकिट का वितरण किया जाएगा। इसके लिए जनपदवार लक्ष्य पोर्टल पर फीड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीज बुकिंग की प्रक्रिया 22 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। किसान विभागीय पोर्टल https://agriculture.up.gov.in पर जाकर अपनी आवश्यकता के अनुसार बीज की बुकिंग कर सकते हैं। इसके बाद पात्र किसानों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को बुकिंग में किसी प्रकार की समस्या होने पर वे राजकीय कृषि बीज भंडार या अपने क्षेत्र की न्याय पंचायत में तैनात प्राविधिक सहायक, बीटीएम एवं एटीएम से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed