फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kesrha stalled power in several villages in seven days

खेसरहा के कई गांवों में सात दिन से बिजली ठप

Mon, 27 Jun 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
Kesrha stalled power in several villages in seven days
बिजली - फोटो : amar ujala
सिद्धार्थनगर। बांसी तहसील अंतर्गत सकारपार क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में लोकल फाल्ट के चलते विद्युत सप्लाई पिछले एक सप्ताह से ठप है। इससे क्षेत्रीय ग्रामीणों में असंतोष है। पिछले एक सप्ताह से सप्लाई ठप होने से जहां गांवों में अंधेरा छाया रहता है, वहीं मोबाइल चार्ज न होने से संचार व्यवस्था भी बाधित है।
विज्ञापन

विभागीय उदासीनता के चलते लोगों को बिजली का लाभ नही मिल पा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग हरकत में नही आ रहा है। उमस भरी गर्मी लोग रात भर छत पर टहलते नजर आते हैं। बिजली न रहने से ट्यूबवेल भी बंद पड़ा है, जिससे धान की रोपाई के लिए डाले गए बीज की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के डुमरिया बुजुर्ग, दुल्ही, गेंगटा, कुडजा, जल्लहवां, सुरहीताल, कोटिया सहित दर्जन भर गांवों में लोकल फाल्ट होने से लगभग एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति बाधित है। इस संबंध में अधिशाषी अभिंयता राममूरत ने बताया कि जल्द ही जेई से बात कर लोकल फाल्ट की समस्या दूर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed