फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Keep an eye on the Centre, photocopy shops in the area will remain closed

Siddharthnagar News: केंद्र पर नजर, दायरे की फोटो कॉपी की दुकानें रहेंगी बंदी

Wed, 11 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the Centre, photocopy shops in the area will remain closed
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से 22 दिसंबर को एक दिवसीय होने वाली पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा होगी। परीक्षा के लिए जिले में नौ केंद्र प्रस्तावित हैं। परीक्षा केंंद्र के आसपास फोटो कॉपी और साइबर कैफे कितने हैं। इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। परीक्षा के दिन दायरे में आने वाली दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रहेगी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की परीक्षा जिले में होनी है। 22 दिसंबर को होने वाली परीक्षा में कितने परीक्षार्थी बैठेंगे इसके बारे में जानकारी नहीं साझा हुई है। लेकिन परीक्षा के लिए नौ केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। ऐसे में अनुमान है कि चार हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। सीसी कैमरे की निगरानी में परीक्षा होगी। इसके लिए विद्यालयों के सीसी कैमरे को अपडेट करवाया जा रहा है। साथ परीक्षा केंद्र की परिधि में कितने फोटो काॅपी और साइबर कैफे संचालित हो रहे हैं, इसके बारे में जानकारी ली जा रही है। परीक्षा के दिन यह सब बंद रहेंगे। क्योंकि प्रदेश में कई परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में सामने आ चुके हैं। इसे ध्यान में रखते हुए इसे बंद करवाया जाना है। साथ ही अन्य सुविधाएं, बिजली, पानी शौचालय और आवागमन के मार्ग को देखा गया है। जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed