{"_id":"62e43c601bce2971410ae7f7","slug":"katan-start-road-block-siddharthnagar-news-gkp4454003132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान होने से रास्ता बंद, बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान होने से रास्ता बंद, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन
खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत के टीकर-करौता के बीच पुल के पास कटान स्थल के तरफ लगी झाड़ी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटान होने से रास्ता बंद, बढ़ी परेशानी
- दो विभागों की खींचतान में खतरे में पड़ा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
तुलसियापुर। खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के टीकर-करौता टोले के बीच घोरही नदी पर बने पुल के पास कटान हो रही है। प्रशासन ने कटान को देखते हुए भुतहवा व चिरहगना में बोर्ड लगाकर वाहनों के प्रवेश को रोक दिया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
वहीं पुल का निर्माण करने वाला विभाग सेतु निगम और सिंचाई विभाग के अधिकारी कटान रोकने के मामले में एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं। सेतु निगम ने राहत कार्य करने से हाथ खड़ा कर दिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग ने शासन को पुल के बचाव के लिए धन की मांग के लिए पत्र भेजा है।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत के टीकर-करौता टोले के बीच घोरही नदी पर बने पुल को नदी के पास कटान करने से पीडब्ल्यूडी विभाग ने भुतहवा व चिरहगना में बोर्ड लगाकर वाहनों के प्रवेश को रोक दिया है। ग्रामीण हरिराम, मोतीलाल, अर्जुन, कन्हैया, रामबहादुर, सुखराम, शिवनाथ, विश्वनाथ आदि के मुताबिक लगभग डेढ़ माह से पुल के नीचे हो रहे कटान की सूचना तहसील प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को दी गई, लेकिन किसी ने समस्या का समाधान नहीं किया।
विज्ञापन
इस संबंध में सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक गोरखपुर एके सिंह ने बताया कि सेतु निगम का काम केवल पुल निर्माण करना है। पुल को कटान से बचाने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग की है। वहीं, पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई संतोष तिवारी ने कहा कि घोरही नदी कटान कर रही है। पुल को बचाने के लिए शासन से धन की मांग के लिए पत्र भेजा गया है।