फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kartik Purnima

कार्तिक पूर्णिमा : श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Tue, 28 Nov 2023 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Nov 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Kartik Purnima
जोगिया क्षेत्र के ककरही घाट पर मेले में उमड़ी भीड़
सिद्धार्थनगर। शहर, कस्बों व गांवों में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार भोर से ही श्रद्धालुओं ने नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। लोगों ने स्नान के बाद वस्तुओं का दान, दीपदान, गोदान कर रोग, दोष व भय से मुक्ति की कामना की। मान्यता के अनुसार लोगों ने आंवला पेड़ की पूजा की और परिवार के साथ भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन

शहर के जमुआर नाले पर स्थित पिठनी पुल के पास, जोगिया स्थित योगमाया व ककरही घाट समेत विभिन्न स्थानों आयोजित मेले में लोगों की भीड़ रही। बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे के राप्ती नदी तट पर स्थित रानी मोह भक्त लक्ष्मी स्नान घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान व दान किया।
विज्ञापन

बांसी के रानी लक्ष्मी घाट पर नगर पालिका की ओर से नदी के घाट पर बैरीकेडिंग व अलाव की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा बनाए रखने के लिए कोतवाल अनुज सिंह घाट पर मौजूद रहे। इटवा प्रतिनिधि के अनुसार, परासी नाले पर स्थित त्रिमुहानी घाट व राप्ती नदी के शाहपुर घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ रही। डुमरियागंज। कस्बा स्थित राप्ती नदी घाट, भवानीगंज क्षेत्र के राजा फॉर्म, चंद्रदीप घाट, भारतभारी स्थित प्राचीन पवित्र सरोवर तथा देईंपार स्थित मंदिर परिसर तालाब पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विधायक ने लगाई आस्था की डुबकी
शोहरतगढ़। बानगंगा व लेदवा घाट पर भोर से ही श्रद्धालु पहुंचकर नदी में डुबकी लगाई। स्नान दान कर मां गंगा की पूजा कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। विधायक विनय वर्मा पत्नी बबिता वर्मा के साथ सोमवार भोर में ही बानगंगा बैराज पर पहुंचकर डुबकी लगाई। इस दौरान शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय पुलिस जवानों के साथ मेला में भ्रमण करते रहे।
---------
भूतनाथ घाट पर लगा मेला

सकारपार। बांसी क्षेत्र के बांसी-पनघटिया बांध स्थित राप्ती नदी के भूतनाथ घाट पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन हुआ। दूर दराज से आये लोगों ने मेले का लुत्फ उठाया। आयोजक राजदेव निषाद ने मेला में गोनहा डीह, मटियरिया, बंधवा ताल, भगवतापुर, हरैया नानकार, लमुही, गोनहा ताल, सिसहनिया, बिशुनपुर आदि गांवों के लोग शामिल होते है।

---------------
नेपाल में भी श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के विशाल एवं ऐतिहासिक बानगंगा नदी के तट पर लगे रामघाट मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रहती है। कपिलवस्तु नगर पालिका क्षेत्र में रामघाट पर लगने वाले नहान मेले में लोगों की भीड़ रही। यहां पर दतुईना बाबा की पूजा कर लोगों ने मनोकामना पूरी होने की मनौती मांगी। मंदिर के आसपास और नदी के किनारे साधु, संत रात भर ढोल आदि बजाते हुए भजन, कीर्तन गाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed