फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kapilvastu will bring the ashes of Lord Buddha: Dr. Lalji

कपिलवस्तु लाएंगे भगवान बुद्ध का अस्थि कलश : डॉ. लालजी

Thu, 28 Oct 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Kapilvastu will bring the ashes of Lord Buddha: Dr. Lalji
कपिलवस्तु लाएंगे भगवान बुद्ध का अस्थि कलश : डॉ. लालजी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध का अस्थि कलश को कपिलपवस्तु में लाने का प्रयास किया जा रहा है। भगवान गौतम बुद्ध ने दुनिया को शांति का संदेश दिया है। उनके बताए हुए मार्ग पर आज लोग चल रहे हैं।
वह नगर पीडब्ल्यूडी स्थिति रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस में विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जातियों के लोगों को रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का कार्य किया है। कहा कि आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, खाद्यान्न, गन्ना, चीनी, गेहूं, आलू, आम, आंवला तथा दुग्ध उत्पादन में उत्तर प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कहा कि अब तक अति गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने गरीबों की उपेक्षा की है। अन्य सरकारों में गुंडा, माफिया का राज था। आज प्रदेश से अपराधी भाग रहे हैं। सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। इसके अलावा उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के जानकारी दी। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed