फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Kapilvastu Kotwal's car collides with a pole, two people injured

Siddharthnagar News: कपिलवस्तु कोतवाल की गाड़ी पोल से टकराई, दो लोग जख्मी

Tue, 10 Sep 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 10 Sep 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kapilvastu Kotwal's car collides with a pole, two people injured

विज्ञापन
- मेडिकल कॉलेज में चल रह है घायल बच्चे और वृद्ध का इलाज
- कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुर चौराहे पर हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुर चौराहे के पास सोमवार को कपिलवस्तु कोतवाल की निजी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गई। इस घटना में सड़क पर खड़ा एक किशोर और वृद्ध भी चोटिल हो गए। कोतवाल को भी चोट आई है। दोनों घायलों को बर्डपुर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाल भी इलाज करवा रहे हैं।

कपिलवस्तु कोतवाल राजेश कुमार गुप्ता अपनी निजी गाड़ी से कहीं गए थे। बताया जा रहा है कि वह लौट रहे थे, अभी कोतवाली क्षेत्र के पंडितपुर चौराहे के पास पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पोल से जाकर टकरा गई। इस हादसे में सड़क पर खड़े क्षेत्र के सिघोरहवा बुर्जुग निवासी 65 वर्षीय जवाहर जायसवाल और तेनुहवा निवासी 10 वर्षीय मो. अलीम पुत्र तस्लीमुद्दीन घायल हो गए। इस घटना में कोतवाल को भी चोट आई है। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र होकर गई। कोतवाल और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल भी इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घायलों का इलाज हो रहा है। कोतवाल खुद घायल हो गए हैं। इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed