{"_id":"633f17df5da3b534e8224933","slug":"kapilvastu-festival-organise-from-29-december-siddharthnagar-news-gkp453052917","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kapilvastu Mahotsav 2022: 29 दिसंबर से दो जनवरी तक आयोजित होगा कपिलवस्तु महोत्सव, तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kapilvastu Mahotsav 2022: 29 दिसंबर से दो जनवरी तक आयोजित होगा कपिलवस्तु महोत्सव, तैयारी में जुटा प्रशासन
Fri, 07 Oct 2022 02:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:21 PM IST
सार
कपिलवस्तु महोत्सव समिति की बैठक हुई। 29 दिसंबर से दो जनवरी 2023 तक कपिलवस्तु महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। महोत्सव में महात्मा बुद्ध के विचारों पर आधारित थीम पर संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय हुआ। जिले के सभी वर्गों को साथ जोड़ने वाला कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में कपिलवस्तु महोत्सव की तैयारी बैठक करते विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक विनय ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को कपिलवस्तु महोत्सव समिति की बैठक हुई। 29 दिसंबर से दो जनवरी 2023 तक कपिलवस्तु महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया गया। महोत्सव में महात्मा बुद्ध के विचारों पर आधारित थीम पर संपूर्ण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय हुआ। जिले के सभी वर्गों को साथ जोड़ने वाला कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा कि 29 दिसंबर को जनपद स्थापना दिवस पर होने वाले पारंपरिक रूप से सिद्धार्थ की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं स्तूप पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। जिला प्रशासन के सभी प्रशासनिक अधिकारियों का प्रयास होगा कि कपिलवस्तु महोत्सव-2022 का आयोजन पूरी भव्यता के साथ संपन्न कराया जाए।
कार्यक्रमों में महात्मा गौतम बुद्ध पर आधारित गोष्ठी व अन्य आयोजन किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा विभाग विकास खंड स्तर से लेकर जनपद स्तर पर बच्चों की रैली एवं प्रतियोगिता का आयोजन कराएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं युवा कल्याण अधिकारी खेल का आयोजन के लिए अपनी रूपरेखा तैयार कर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों से आम जनमानस को कपिलवस्तु महोत्सव स्थल तक आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की जायेगी। विधायक विनय वर्मा ने सुझाव दिया कि कार्यक्रमों में स्थानीय स्तर के कलाकारों बस्ती मंडल एवं गोरखपुर मंडल के कलाकारों को भी स्थान दिया जाये। इसके साथ ही स्थानीय खान-पान की वस्तुओं जैसे- बर्डपुर की रामकटोरी, डिड़ई का लड्डू एवं उसका बाजार की कचैड़ी को फूड जोन में सम्मिलित करने पर जोर दिया।
बैठक में विधायक जय प्रताप सिंह, एसपी अमित कुमार आनंद, मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, एसपी अग्रवाल, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, एआरटीओ अरूण प्रकाश चौबे, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।