{"_id":"647e1f9f658ed519e2027076","slug":"kanshi-ram-awas-bansi-bhawan-will-be-allotted-after-repairing-siddharthnagar-news-c-7-1-195230-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कांशीराम आवास बांसी भवन दुरुस्त कर होगा आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कांशीराम आवास बांसी भवन दुरुस्त कर होगा आवंटित
Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 05 Jun 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
बांसी में निर्मित काशीराम आवास कालोनी का निरीक्षण करते सीडीओ जयेंद्र कुमार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका बांसी में वर्ष 2011 से 13 के बीच बने कांशीराम आवास वर्तमान में खस्ताहाल है। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने सोमवार को इसका निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने शहरी जलनिगम बस्ती को यहां पर शहरी पेयजल योजना के अमृत 2.0 के तहत कार्ययोजना बनाकर वाटरहेड टैंक निर्माण के साथ ही पाइप लाइन बिछाने का निर्देश दिया है।
बांसी कस्बा में 10 वर्ष पूर्व निर्मित कांशीराम आवास में शहरी गरीबों को आवंटन नहीं होने से सभी फ्लैट अभी भी खाली पड़े है। वर्तमान में रख-रखाव के अभाव में इसका भवन जर्जर होने के साथ ही परिसर में झाड़ियां उग गईं हैं। सीडीओ जयेंद्र कुमार के निरीक्षण के दौरान कार्यदायी निर्माण संस्था आवास विकास परिषद, सहायक अभियंता जल निगम, शहरी यूनिट बस्ती व अवर अभियंता नगर पालिका बांसी उपस्थित रहे। अधिशासी अभियंता ने बताया कि काशीराम आवास निर्माण के बाद पेयजल हेतु ओवरहेड टैंक नहीं बनने के कारण अभी तक आवंटन प्रक्रिया नहीं ंकी जा सकी। पानी टंकी निर्माण के लिए शासन से धनराशि की मांग की गयी, लेकिन बजट उपलब्ध नहीं हो पाया। बजट की उपलब्धता होने तक आवासों में वैकल्पिक रूप से पेयजल व्यवस्था नगर पालिका के माध्यम से कराने के निर्देश दिये गये। सीडीओ जयेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद को निर्देशित किया कि नगर पालिका से हैंडपंप व वाटर एटीएम व पानी टंकी कम स्टैंड पोस्ट आदि की व्यवस्था कराते हुए आवासों का आवंटन कराना सुनिश्चित करें।
शहरी गरीबों को नहीं मिल पाया लाभ
नगर पालिका बांसी में 2013 में बनकर तैयार हुए कांशीराम आवास में पांच सौ फ्लैट हैं, जिनमें पानी सप्लाई व्यवस्था नहीं होने का बहाना बनाकर विभाग ने इसका आवंटन नहीं किया। जबकि इसके लिए नगर पालिका बांसी के कई पात्र शहरी गरीब लाभार्थियों ने आवेदन भी किया था, लेकिन इनका न तो चयन हुआ और न ही उन्हें आवास आवंटित हुए। ऐसे में यह पात्र शहरी लाभार्थी आवास के लिए भटक रहे हैं।