{"_id":"61f6c7aa3e0a7b6db909e6a5","slug":"kanhaiya-came-from-sp-in-kapilvastu-bsp-s-bet-on-radheshyam-from-bansi-siddharthnagar-news-gkp4253566181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु में सपा से आए कन्हैया, बांसी से राधेश्याम पर बसपा का दांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु में सपा से आए कन्हैया, बांसी से राधेश्याम पर बसपा का दांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर जिले में बहुजन समाज पार्टी ने जिले की पांच सीटों में शेष बचे दो पर रविवार को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। कपिलवस्तु में सपा से आए कन्हैया कन्नौजिया को और बांसी से राधेश्याम पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा ने डुमरियागंज में प्रत्याशी बदल दिया है। बसपा की तरफ से पूर्व घोषित प्रत्याशी अशोक त्रिपाठी की जगह अब शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव को प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन
बसपा ने जिले की पांच सीटों में डुमरियागंज, इटवा और शोहरतगढ़ से पहले ही प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसमें डुमरियागंज से अशोक त्रिपाठी, इटवा से हरिशंकर सिंह और शोहरतगढ़ से राधेरमण त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया गया था। रविवार को पार्टी ने शेष बचे कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से कन्हैया कन्नौजिया को और बांसी से राधेश्याम पांडेय को प्रत्याशी घोषित किया। साथ ही डुमरियागंज से पूर्व घोषित प्रत्याशी को बदलते हुए शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
कन्हैया कन्नौजिया पूर्व पुलिसकर्मी हैं, जो सेवानिवृत होने के बाद सपा से कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रहे थे। सपा के यहां से दूसरे को टिकट दिए जाने के बाद वह एक दिन पहले बसपा में शामिल हुए थे। वहीं, डुमरियागंज से बसपा का टिकट पाने वाले शैलेंद्र उर्फ राजू श्रीवास्तव विभिन्न दलों में सक्रिय रहे हैं। बांसी से घोषित प्रत्याशी राधेश्याम पांडेय व्यवसायी होने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता हैं। बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार आर्या और महासचिव शमीम अहमद ने बताया कि पार्टी नेतृत्व के अनुसार, जिले की सभी सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर दी गई है। विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ता इन्हें चुनाव जीताने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन