{"_id":"6619a1b9da58884eb60db6bc","slug":"kalash-yatra-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-115752-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा
Sat, 13 Apr 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो- है
- नगर पंचायत बिस्कोहर काली मंदिर पर आयोजित हुआ श्रीराम कथा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर के भगत सिंह नगर वार्ड स्थित मां काली मंदिर परिसर में श्री दुर्गामाता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व पांच दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं ने शुक्रवार दोपहर बाद कलश शोभायात्रा निकाली।
श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कलश स्थापित किया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर बिस्कोहर होते हुए बूढ़ी राप्ती नदी परसोहन घाट पर पहुंची। इस दौरान डीजे की भक्ति धुन पर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। श्रीराम कथा 16 अप्रैल तक चलेगा। सात दिवसीय श्रीराम कथा में प्रत्येक दिन शाम 7:30 बजे से आचार्य दुर्गेश शुक्ल प्रवचन करेंगे।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता, सभासद विद्या सागर गुप्ता, पवन भोजवाल, विद्या प्रकाश मौर्य, मनोज यादव, लालू नाइक आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।