{"_id":"63486c484afbd6547a7e747b","slug":"kabaddi-team-sellected-for-region-competition-siddharthnagar-news-gkp45394555","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनी गई कबड्डी टीम, आज बस्ती में दिखाएगी दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनी गई कबड्डी टीम, आज बस्ती में दिखाएगी दम
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में आयोजित कबड्डी ट्रायल में शामिल खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चुनी गई कबड्डी टीम, आज बस्ती में दिखाएगी दम
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को प्रदेश स्तरीय जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। जिले की कबड्डी टीम चुनी गई है। चयनित खिलाड़ी शुक्रवार को बस्ती में आयोजित मंडलीय ट्रायल में दमखम दिखाएंगे।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 16 अक्तूबर से आयोजित होने वाली प्रदेशीय स्तरीय जूनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित हुआ। प्रदर्शन के आधार पर प्रेमसागर, अभिमन्यु मिश्रा, शिवकुमार, नरेंद्र, रोहित, आलोक, रोशन, हिमांशु, नीतेश, विवेक, धीरज, अनवर हुसैन, तसव्वर हुसैन, सुधीर, संदीप, त्रयंबकेश्वर एवं शिव गुप्ता का चयन हुआ।
जिला क्रीड़ाधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री ने बताया कि बस्ती में शुक्रवार को मंडल स्तरीय कबड्डी का ट्रायल होगा। मंडलीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीनों जिले के खिलाड़ियों से मंडलीय टीम बनाई जाएगी। ट्रायल में रत्नेश सिंह, सोनू गुप्ता, इशान सिंह, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, सुमन सिंह एवं कमलेंद्र चौधरी ने निर्णायक की भूमिका निभाई।